Lead NewsNationalNEWS

जारी रहेगा मुफ्त वैक्सीनेशन, अफवाहों से बचेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 76वें संस्करण को किया संबोधित

New Delhi: कोरोना महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 76 वें संस्करण को संबोधित किया. आज पीएम मोदी ने सिर्फ कोरोना पर ही बातचीत की. उन्होंने डाक्टरों, नर्सों, एंबुलेंस ड्राइवर व कोविड से जीत चुके मरीज से बातचीत करते हुए यह संदेश दिया कि-यह समय डरने का नहीं लड़ने का है. हमें हर हाल में हौसला रखना होगा. एक-दूसरे की मदद करनी होगी और अफवाहों से बचना होगा.

 

उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी पैदा हो गई है, जिसकी वजह से मरीजों की जान पर बन आई है. पीएम मोदी ने कहा कि इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है. राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है. राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

 

पीएम ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं. भारत सरकार की तरफ से अभी मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा. मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोागें तक पहुंचाएं.

 

पढ़ें, और क्या बोले पीएम मोदी

 

कोरोना के खिलाफ बड़ी लड़ाई चल रही है

सरकार पूरी ताकत से जुटी है लड़ाई में

कोरोना धैर्य की परीक्षा ले रहा है

देश को वैक्सीन की अहमियत का पता चला

फ्रंटलाइन वर्कर्स भगवान की तरह कर रहे हैं काम

कोरोना से लड़ने के लिये सकरात्मक रहना जरूरी

अफवाहों से हर हाल में बचें

राज्यों को मुफ्त मुहैया कराई जा रही है वैक्सीन

एक मई से 18 से अधिक आयु वर्ग को दी जायेगी वैक्सीन

चुनौतियों में सभी एक-दूसरे की मदद करें

दवाई भी, कड़ाई भी इस मंत्र को नहीं भूलना

सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं

भरोसा रखें, हम सभी इस आपदा से बाहर निकलेंगे

स्वयंसेवी संगठन भी खूब कर रहे हैं मदद

Related Articles

Back to top button