
Dhanbad: ओपी क्षेत्र के सुरूंगा तालाब के पास राशन दुकानदार संतोष सिंह के घर में हथियार के साथ 11 अपराधी घुस आए और जमकर उत्पात मचाने लगे.
इसे भी पढ़ें: रांची सदर अस्पताल के नर्सों की जानलेवा हड़तालः 300 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर छोड़ मांग मनवाने में जुटी

दुकानदार संतोष सिंह जब उठे तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. संतोष के दाहिने जांघ पर गोली लग गई. तब संतोष और उसके परिजनों ने दिलेरी दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. अपराधियों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई. फिलहाल संतोष का इलाज एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है. नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति अपराधी लूट कर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand News: अब 57 लाख राशन कार्डधारी बगैर बायोमेट्रिक के उठा सकेंगे राशन




