
Ranchi: जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है. राजधानी स्थित हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचइसी) ने अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को देखते हुए अपने स्तर से प्रतिदिन 60 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने पर सहमति जताई है.
इसे भी पढ़ेः फिर टूटा विश्व रिकार्डः भारत में लगातार दूसरे दिन तीन लाख से अधिक कोरोना संक्रमित
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में एचईसी के कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना की ओर से पहल की गई है. गौरतलब है कि रांची के सांसद संजय सेठ ने एचईसी के निदेशक कार्मिक श्री सक्सेना से वर्तमान संकट के दौर में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के संबंध में चर्चा करते हुए प्रबंधन को सहयोग करने का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ेः सांस नहीं आती थी तो पेट के बल सो जाती थी, स्टीम लिया, कॉमेडी सीरियल देखा, बस ठीक हो गयी…
इस पर एचईसी के निदेशक कार्मिक ने पहल करते हुए कदम बढ़ाने का निर्णय लिया. श्री सक्सेना ने सांसद को जानकारी दी कि एचईसी प्रतिदिन 60 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के ड्रग कंट्रोलर और जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी होने और अनुमति मिलने पर इस दिशा में अविलंब कदम बढ़ाएंगे.
इसे भी पढ़ेः Good News: झारखंड में 18+ वालों को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन




