Lead NewsNationalNEWS

फिर टूटा विश्व रिकार्डः भारत में लगातार दूसरे दिन तीन लाख से अधिक कोरोना संक्रमित

गुरुवार को भारत में 3.30 लाख नये कोरोना संक्रमित मिले

New Delhi: हाहाकार के बीच देश में कोरोना मरीजों की संख्या रोज रिकार्ड दर्ज कर रहा है. खास बात यह है कि अब वैश्विक रिकार्ड तोड़ रहा है. गुरुवार को देश लगातार दूसरे दिन तीन लाख से अधिक नये कोरोना संक्रमित मिले है. बुधवार को 3.15 लाख नये मामले मिलने के बाद गुरुवार को 3.30 लाख नये मामले मिले.

इसे भी पढ़ेंःGood News: झारखंड में 18+ वालों को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन

यह पहला मौका है जब किसी एक देश में लगातार दो दिनों तीन-तीन लाख से अधिक मामले सामने आया हो. डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि इससे पहले सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ जब मामले तीन लाख से ऊपर गए. 20 दिसंबर 2020 को अमेरिका में 4,02,270 और 10 जनवरी 2021 को अमेरिका में ही कोरोना वायरस के 3,13,516 मामले सामने आए थे.

इसे भी पढ़ेंःसांस नहीं आती थी तो पेट के बल सो जाती थी, स्टीम लिया, कॉमेडी सीरियल देखा, बस ठीक हो गयी…

भारत के लिये चिंता की बात है कि लगातार 17वें दिन देश में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इससे भी बड़ी चिंता यह है कि मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी ही हो रही है. मरीजों की संख्या वृद्धि के साथ ही मौत की संख्या भी बढ़ रही है.लगातार दसवें दिन 1000 से अधिक मौतें हुई. खासकर पिछले तीन दिनों में तो मृतकों का आंकड़ा 2000 को पार कर रहा है. गुरुवार को 2255 लोगों की मौत हुई है.

 

इस तरह भारत में अब तक 16, 257, 309 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. 186,928 लोगों की मौत हुई है. 13,641,606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.272,705,103 लोगों का अब तक कोरोना टेस्ट हुआ है. देश में पिछले 10 दिनों में 15000 लोगों की मौत हुई है.

Related Articles

Back to top button