Corona_UpdatesJharkhandRanchi

खादगढ़ा में नहीं हुआ सैंपल कलेक्शन, बिना टेस्ट के लौट गये लोग

टेस्टिंग सेंटर बंद रहने से परेशान रहे लोग

Ranchi: राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट करने को लेकर टेस्टिंग सेंटर की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट कर ट्रेसिंग की जा सके.

लेकिन गुरुवार को खादगढ़ा बस टर्मिनल के सेंटर में टेस्टिंग ही नहीं हुई. इस चक्कर में कई लोग वहां से बिना टेस्ट कराए ही लौट गए.

इसे भी पढ़ेः‘लॉक डाउन’ की वजह से नहीं पहुंच पाये सफाई कर्मी

लापरवाही पड़ सकती है भारी

हेल्थ डिपार्टमेंट ने इन जगहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है. चूंकि वहां पर हर दिन बस से काफी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा है. ऐसे में टेस्ट नहीं होने से इंफेक्शन फैलने का खतरा मंडरा रहा है.

बताते चलें कि इंफेक्शन को रोकने को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस टर्मिनल में विशेष नजर रखने को कहा है. इसके बावजूद ऐसी लापरवाही भारी साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ेःकोविड-19 के 75 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों में

Related Articles

Back to top button