
- सफाई और सैनिटाइजेशन का काम हो सकता है प्रभावित
- पार्षदों ने की सफाई कर्मियों के लिए विशेष गाड़ी चलाने की मांग
Ranchi: राजधानी समेत पूरे राज्य में एक हफ्ते के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है जो कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जैसा ही है. इसके पहले कई सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए जिससे सफाई व सैनिटाइजेशन का काम प्रभावित हो गया.
ऐसे में पार्षदों ने निगम के अधिकारियों से सफाई कर्मियों के लिए विशेष गाड़ी चलवाने की मांग की है, जिससे वे समय से अपने काम पर जा सके. हालांकि कुछ पार्षदों का कहना था कि नगर निगम के अधिकारियों को कुछ भी कह लो वे सुनने वाले नहीं हैं.
इसे भी पढ़ेःदेवघर : लॉकडाउन के पहले दिन एसडीओ जांच पर निकले
हॉस्पिटल बनाने को मांगी थी निगम की जमीन
वार्ड पार्षद मो एहतशाम ने नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर हॉस्पिटल बनाने की मांग रखी है. उन्होंने कहा कि 2 दिन पूर्व स्टैंडिंग कमिटी की बैठक हुई थी, जिसमें हमारे मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद गण और कुछ अधिकारी भी थे.
वहीं 6 महीने पहले बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त, मेयर और डिप्टी मेयर व सभी पार्षद साथियों के समक्ष सेवा सदन के पास रांची नगर निगम की खाली जमीन जो निगम के किसी काम में नहीं आ रही थी, उस पर हॉस्पिटल बनाने के लिए दो से 3 कट्ठा जमीन मांगी थी.
लेकिन न तो किसी अधिकारी ने ध्यान दिया और न मेयर, डिप्टी मेयर ने. अगर वहां पर 32 बेड का एक हॉस्पिटल बन गया होता तो कोरोना महामारी में काम तो आता. साथ ही निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व पार्षदों की अनुशंसा पर आए लोगों का मुफ्त में इलाज भी करने की योजना थी.
इसे भी पढ़ेःकोविड-19 के 75 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों में




