
Ranchi: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक सुबह दस से दोपहर दो बजे तक ही खुलेगी. बैंकों में अब आधी क्षमता के साथ काम करेंगे. फिलहाल यह व्यवस्था 22 से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी. 30 अप्रैल को समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा. झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से इस बाबत दिशा निर्देश जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ेः CORONA UPDATES: विश्व के सारे रिकॉर्ड टूटे, देश में पहली बार 24 घंटों में कुल 3,15,478 मामले सामने आए
बैंकों के लिए जारी गाइडलाइन में स्पष्ट रूप से 50 फीसद कर्मचारियों के साथ कामकाज के लिए चार घंटे की अवधि निर्धारित की गई है. हालांकि ग्राहकों को तकलीफ न हो और बैंकिंग कामकाज भी प्रभावित न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है. करेंट चेस्ट, एटीएम, कैश लोडिंग वेंडर, डाटा सेंटर, सर्विस ब्रॉन्च, बैंक ट्रेजरी ऑफिस पहले की ही तरह काम करेंगे.
बैंकों में कार्यरत गर्भवती महिलाएं, दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए वर्क फार्म होम का विकल्प मुहैया कराया गया है. एसएलबीसी की ओर से ग्राहकों को भी सलाह दी गई है कि वे संक्रमण की अवधि में ज्यादा से ज्यादा बैंकिंग कामकाज के लिए डिजिटल तंत्र का उपयोग करें.
इसे भी पढ़ेः CORONA EFFECTS: छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति पर फिलहाल लगा ग्रहण




