
Chicago : दुनिया के सबसे विकसित और लोकतांत्रिक देश अमेरिका की पुलिस का एक बार फिर क्रूर चेहरा सामने आया है. शिकागो पुलिस द्वारा एक युवक को मार गिराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस युवक का पीछा करती है, उसे रुकने के लिए कहती है. युवक पुलिस की चेतावनी सुनकर रुकता है, लेकिन तभी एक फायर होता है और युवक जमीन पर गिर जाता है. एक पुलिस अधिकारी के बॉडी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

SERIOUS CW: Death
Chicago Police murder 13-year-old Adam Toledo. Adam was in the 7th grade and categorized as a special education student. Adam had his hands up at the moment police shot him in the chest.
Video was released by The Civilian Office of Police Accountability. pic.twitter.com/IGtOuMSoB8— Def Noodles (@defnoodles) April 15, 2021
इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल में गयी युवक की जान, वृद्ध के शव छोड़कर परिजन फरार
मेयर Lightfoot ने की लोगों से अपील
वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में मारे गए युवक का नाम एडम टोलेडो (Adam Toledo) है. मानवाधिकार संगठनों ने 13 वर्षीय एडम की मौत के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, मेयर लोरी लाइटफुट (Lori Lightfoot) ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है
. पीड़ित पक्ष की वकील Adeena Weiss Ortiz का कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर एडम टोलेडो को गोली मारी. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एडम पुलिस अधिकारियों की बात मानने को तैयार था, इसके बावजूद उसे गोली मारी है.
इसे भी पढ़ें :भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए रामगढ़ के 17 गांवों में 94 हेक्टेयर जमीन लेगा केंद्र, जानें किन किन गांवों को किया गया है शामिल
खाली थे Adam के हाथ’
Adeena ने कहा कि पुलिस का दावा है कि एडम टोलेडो के हाथ में पिस्तौल थी. यदि यह सही भी है, तो भी वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय एडम के हाथ खाली थे, मतलब वो पुलिस अधिकारियों की बात मानने को तैयार था. फिर उसे गोली क्यों मारी गई? वकील ने आगे कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, पुलिस जानबूझकर लोगों को निशाना बना रही है. हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं.
इसे भी पढ़ें :राजस्थान के गेंदबाजों का दिखा जलवा, दिल्ली को 147 रनों पर रोका, पंत की तूफानी फिफ्टी
Police के दावे पर उठे रहे हैं कई सवाल
वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी पुलिस के दावे पर कई सवाल उठाए गए हैं. टाइम्स ने घटना से जुड़े करीब 21 वीडियो का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मृतक के हाथ में कुछ था जो पिस्तौल जैसा नजर आ रहा था, लेकिन जब पुलिस अधिकारी ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने अपनी पिस्तौल फेंक दी थी. जिस अधिकारी ने एडम को गोली मारी उसका नाम एरिक स्टिलमैन बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :चिकित्सक के चार पहिया वाहन ने बाइक सवार पुलिस जवान को रौंदा, जवान की मौत




