Crime NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

RANCHI NEWS : पोते ने पैसे के लालच में दादा -दादी को मार डाला ,पुलिस ने आरोपी पोते को किया गिरफ्तार

रांची के बेड़ो का है मामला, धारदार हथियार से की गयी थी हत्या

Ranchi : रांची के बेड़ो में दर्दनाक घटना घटी है.बीती रात बेड़ो में वृद्ध दंपती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इस दंपती का पोता है.
जानकारी के अनुसार पैसे के लालच में मंगरा उरांव और  चरीया उरांव की हत्या की गयी है. हत्या के आरोपि  का नाम मंगलू है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोते ने बेरहमी से दादा और दादी की हत्या कर दी है. इस दंपती ने जानवरों को बेचकर कुछ रुपये जमा किये थे. उसी पैसे को पोता मंगलू बार-बार मांग रहा था, लेकिन वृद्ध व्यक्ति ने पैसा पोते को नहीं दिया गया जिसे पोता नाराज रहता था.

इसे भी पढ़ें :भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड दो लाख से अधिक मामले, 1038 लोगों की मौत

खुद को बचाने के लिए गढ़ी कहानी

आरोपी मंगलू ने बुधवार की देर रात दादा और दादी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने की भरपूर कोशिश की और गांव में हल्ला कर दिया कि दादा और दादी आपस में लड़ गये हैं और इसी लड़ाई में दोनों की मौत हो गई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस की जांच में पता चला कि मृत व्यक्ति के पोते मंगलू ने ही दोनों की हत्या की है. घटनास्थल से ही मंगलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वही  पूछताछ के दौरान मंगलू ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : मुंबई से 1350 यात्री पहुंचे हटिया स्टेशन, अधिकतर मजदूर, रैपिड एंटीजन कोरोना जांच हुई

Related Articles

Back to top button