
Dhanbad : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने कई निर्देश जारी किया है. सरकार ने जिम बंद करने का भी आदेश जारी किया. जिसके बाद बुधवार को कोयलांचल के जिम संचालकों ने प्रेस क्लब पहुंचकर मीडिया के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया. जिम संचालकों का कहना है कि पिछले लॉकडाउन में 8-10 महीने जिम बंद रहा था. जिससे उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ था. जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.
जिम संचालकों ने कहा कि वे लोग पत्र में माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जिम बंद रहता है तो उन लोगों के समक्ष जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. सरकार से मांग की गयी है कि गाइडलाइन के साथ जिम संचालित करने की अनुमति दी जाए.
इसे भी पढ़ें:रांची के शहरियों से पुलिस की अपील, मास्क व शारीरिक दूरी का करें पालन




