
Ranchi: शहर में आत्महत्या की घटनाएं नहीं थम रही हैं. बुधवार को एक युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम विक्रम सिंह है. यह घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है. युवक एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
इसे भी पढ़ें:एसएम मेमोरियल हॉस्पिटल, रांची को शो-कॉज
जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पायी है. उन्होंने कहा कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और जल्द ही इस आत्महत्या के राज का पता लगाया जायेगा. वहीं परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना कर अपने कमरे में सोने चला गया था.
सुबह खिड़की से लोगों ने देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. वह अपने गमछे से ही फंदा बना कर पंखे से झूल गया था. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का घर रेलवे की जमीन पर बना हुआ था. रेलवे की तरफ से खाली करने का आदेश दिया गया था. इसे लेकर भी वह काफी परेशान चल रहा था.
इसे भी पढ़ें:रांची के शहरियों से पुलिस की अपील, मास्क व शारीरिक दूरी का करें पालन




