
Ranchi : शहर में जमीन से जुड़ी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जमीन को लेकर हत्याओं के दौर जारी है. पुलिस हर हाल में इस पर लगाम लगाने को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई है. लेकिन जमीन के खेल में माफियाओं के शामिल होने से पुलिस की रणनीति कारगर साबित नहीं हो रही है. ऐसे में रांची पुलिस अब जमीन के खेल में शामिल अपराधियों का डेटा बेस बना कर उन पर नजर रखने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें:युवक ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या
हाल ही में शहर में जमीन विवाद को लेकर कई मामले हुए हैं और इस विवाद में अपराधियों ने कई लोगों की हत्या कर दी है. जिससे पुलिस काफी सतर्क हुई है और कार्रवाई करने के लिए ठोस रणनीति बना रही है. हालांकि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए भरसक प्रयास तो कर रही है लेकिन अबतक कामयाब नहीं हो पायी है. जमीन के खेल में अपराधियों की भी सांठ-गांठ रही है, जिसको देखते हुए पुलिस भी गंभीर हुई है.
इस मामले पर रांची एसएसपी सुरेंद्र झा का कहना है कि जमीन के खेल में शामिल शातिर अपराधियों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है. सभी थानों को निर्देश भी दिया गया है कि इसमें शामिल आपराधिक तत्वों पर विशेष निगाह रखें, ताकि समय रहते उन पर कार्रवाई की जा सके. आपको बता दें कि रांची में हर महीने जमीन के खेल में खूनी संघर्ष होता है. ऐसे में जरूरत है कि इस तरह के मामलों पर नकेल कसने को लेकर कोई ठोस रणनीति बने.
हाल के दिनों में जमीन विवाद में हुई हत्याएं
26 फरवरी को डोरंडा इलाके में मुकेश यादव नामक युवक की हत्या भी जमीन को लेकर ही की गयी थी.
12 फरवरी को रातू थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
21 दिसंबर को खेलगांव के लालगंज में एक की हत्या व एक को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था.
20 दिसंबर को जगन्नाथपुर इलाके के हेसाग बस्ती में पुलिस के सामने चाकू से गला रेत कर एक युवक की हत्या कर दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें:रांची के शहरियों से पुलिस की अपील, मास्क व शारीरिक दूरी का करें पालन




