JharkhandNationalNEWSTOP SLIDER

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हुआ कोरोना,ट्वीट कर दी जानकारी

Ranchi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट पर कहा है कि पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल व असम में विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहा. उन्होंने ट्वीट के जरिये लोगों से अपील की है कि हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपनी जांच करा लें.

झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर जोड़ पकड़ ली है. सरकार ने भी इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. पिछले छह दिनों में राज्य में कोरोना से 30 लोगों की जान जा चुकी है. मरीजों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. ज्ञात हो कि पिछले दिनों झारखंड के दो अधिकारियों की मौत कोरोना से हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: दूसरी मेधा सूची की मांग को लेकर JAP के सफल उम्मीदवारों का अर्धनग्न प्रदर्शन 

 

Related Articles

Back to top button