
Ranchi : जैप (JAP) में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के सफल उम्मीदवारों ने आज (7 APRIL) अर्धनग्न प्रदर्शन किया. सफल अभ्यर्थियों ने सेकेंड मेरिट लिस्ट निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. बताते चलें की इन उम्मीदवारों का राज्य के विभिन्न जिलों में 18 मार्च से प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शन के दौरान उम्मीदवारों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप भी लगाया. मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन के दौरान मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी मेरिट लिस्ट जारी करने को लेकर आश्वासन दिया था.
इसे भी पढ़ेःरांची के शहरियों से पुलिस की अपील, मास्क व शारीरिक दूरी का करें पालन
बतातें चलें कि साल 2011 में 1020 पदों पर नियुक्ति के लिए जैप की बहाली निकाली गयी थी. वर्ष 2012 में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और 2013 में लिखित परीक्षा भी ली गयी. इसके बाद नियुक्ति में चयन पर्षद के अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी कर दिये जाने के कारण वर्ष 2015 में केवल प्रथम सूची प्रकाशित की गयी. जिसमें करीब 700 उम्मीदवारों की ही नियुक्ति की गयी. जबकि 320 पद रिक्त रह गये. इन्हीं रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सफल उम्मीदवार सेकेंड मेरिट लिस्ट की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेःनक्सलियों के बंधक जवान की तस्वीर जारी कर कहा, सरकार मध्यस्थों के जरिए वार्ता करे तभी रिहाई




