
Jamtara: जामताड़ा के नारायणपुर में दबंगों ने पांच दलित परिवारों की जमीनें छीन ली हैं. एक दलित परिवार के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया गया है. आवास निर्माण के लिए रखे छड़ आदि अन्य सामग्री ट्रैक्टर पर उठाकर ले गये. पीड़ित परिवार के कालीपद तुरी न्याय की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पुराना अनुमंडल कार्यालय के समीप धरने पर बैठे हैं, पर इन गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं. धरने पर पांच दलित परिवार बैठे हैं.
इसे भी पढ़ेंःबीजापुर हमले के बाद माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट, जवानों की शहादत पर जताई संवेदना, जानें-क्या-क्या कहा
पीड़ित परिवारों ने राजमहल के विधायक अनंत ओझा से मुलाकात की. अनंत ओझा ने प्रशासन से मांग की है कि इन दलितों को उनका अधिकार दिलाया जाए. मीडिया से बात करते हुए अनंत ओझा ने इस मामले को निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दलित परिवार के लोगों के साथ अत्याचार किया गया है जिला प्रशासन तथा सरकार को चाहिए कि इस मामले का समाधान करें.




