Lead NewsNational

रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना संक्रमित, प्रियंका गांधी ने असम दौरा किया रद, खुद क्वारंटीन हुईं

कांग्रेस महासचिव ने कोरोना जांच कराई, रिपोर्ट निगेटिव आई

New Delhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपना असम दौरा रद्द कर दिया है. कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है. प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटीन हो गई हैं. वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं.

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई. इसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है. प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं.

इसे भी पढ़ें :मृतक के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले झरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह सस्पेंड

वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी

हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं. रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव है. वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की. बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं. पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा: छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ने वाले कनहर नदी पर होगा पुल का निर्माण, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

सितंबर में भी प्रियंका हुईं थी क्वारंटाइन

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं. उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था. डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी.

इसे भी पढ़ें:वैक्सीन लेने पहुंचे लोग उड़ा रहे कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां

Related Articles

Back to top button