Corona_UpdatesHEALTHJharkhandRanchi

वैक्सीन लेने पहुंचे लोग उड़ा रहे कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां

Ranchi: सदर अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया कल से शुरू चुकी है. काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीन ले रहे हैं. लेकिन वे इस दौरान कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.

बता दें कि रांची से ही सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. बावजूद इसके जिले में कोरोना जांच के दौरान घोर लापरवाही देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें:Ground Report: कोविड प्रोटोकॉल रेलवे स्टेशन पर फेल, कलेक्शन सेंटर भी भगवान भरोसे

शुक्रवार को रांची के सदर अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिली. इस दौरान लोग ना शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते दिखे और न अस्पताल प्रबंधन की ओर से ही कोई व्यवस्था की गयी है.

मालूम हो कि पहले दिन रांची में 45 वर्ष से कम उम्र के 3078 लोगों ने वैक्सीन लगवायी थी. हालांकि ये राज्य सरकार के द्वारा तय किए गए टार्गेट से 33 प्रतिशत कम है. राज्य सरकार ने एक दिन में 4600 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है.

बताया जा रहा है कि उम्र सीमा घटाए जाने के बाद पहले दिन से ही लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. वैक्सीनेशन करा कर बाहर निकलने वाले लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से कोरोना वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें:Corona : मध्यप्रदेश के चार जिलों में लॉकडाउन

Related Articles

Back to top button