Corona_UpdatesLead NewsNational

Corona : मध्यप्रदेश के चार जिलों में लॉकडाउन

Bhopal: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की विकराल स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने चार अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है. ये शहर रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन हैं. बता दें कि गुरुवार को राज्य में 2546 कोरोना मरीज मिले थे.

छिंदवाड़ा में प्रशासन ने 88 घंटे तक कंप्लीट लॉकडाउन का फैसला लिया है. इसके साथ ही खरगोन में भी 58 घंटे के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. रतलाम और बैतूल में भी सख्त लॉकडाउन लगाया गया है. ये सभी जिले महाराष्ट्र की सीमा से लगते हैं. इस वजह से संक्रमण की रफ्तार यहां तेज है.

लॉकडाउन के दौरान तमाम बाजार बंद रहेंगे. लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावे भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. साथ ही रविवार को प्रदेश के 12 जिलों में लॉकडाउन लागू रहेगा.

इसे भी पढ़ें – सरकारी नौकरी : सहकारी बैंक के विभिन्न 385 पोस्ट के लिए किसी भी विषय के ग्रेजुएट करें आवेदन

Related Articles

Back to top button