JharkhandRanchi

मधुपुर उपचुनाव: भाजपा ने गंगा नारायण सिंह को बनाया उम्मीदवार

Ranchi: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए गंगा नारायण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है. गुरुवार को इस संबंध में पार्टी की ओर से सूचना जारी की गयी. गंगा नारायण कुछ दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में वह मधुपुर सीट से ही आजसू के उम्मीदवार रहे थे. उनका मुकाबला झामुमो उम्मीदवार हफीजुल अंसारी से होगा, जो हाल ही में राज्य सरकार में मंत्री बनाये गये हैं. मंत्री अंसारी  ने गुरुवार को ही नामांकन दाखिल किया है. उनके नामांकन कार्यक्रम में खुद हेमंत सोरेन ने भी शिरकत की थी. हेमंत ने मौके पर कहा कि विपक्ष इस चुनाव को लेकर नाहक समय बर्बाद कर रहा है. जीत महागठबंधन प्रत्याशी की ही होगी.

Related Articles

Back to top button