
Myanmar: म्यांमार में पिछले महीने हुए तख्तापलट के विरोध में देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले में चिकित्सा से जुड़े लोगों ने दूसरे दिन शांतिपूर्ण मार्च निकाला. जबकि अन्यत्र सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गयी.
जन-प्रदर्शन के खतरनाक रूप लेने के बीच मंडाले में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के साथ किसी तरह के टकराव का जोखिम को कम करने के लिए सुबह में ही प्रदर्शन किया.
‘‘द इंडिपेन्डेन्ट असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’’ ने तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई में देश में 247 लेागों की मौत हो जाने की पुष्टि की है. उसने कहा कि वास्तिक संख्या उसे भी अधिक हो सकती है. क्योंकि ऐसे भी मामले हैं जहां सत्यापन मुश्किल है.
‘‘द इंडिपेन्डेन्ट असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’’ ने इसरी भी षुष्टि की है कि 2,345 लोग गिरफ्तार किये गये हैं. या आरोपित किये गये हैं. और 1,994 लोग अब भी हिरासत में हैं. उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
करीब 100 डॉक्टर, नर्स, मेडिकल छात्र आदि सोमवार को सफेद कोट में मुख्य मार्ग पर लाइन में खड़े हो गये और उन्होंने तख्तापलट के विरोध में नारे लगाए.




