ELECTION SPECIALLead NewsWest Bengal

बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली के दौरान हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फूटा

टीएमसी पर लगाया हमले का आरोप, अर्धसैनिक बल तैनात करने का अनुरोध किया भाजपा ने

Kolkata : पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच चुनाव से पहले ही सत्ता को लेकर संघर्ष हिंसक हो गया है. यह हिंसक झड़प खुलेआम सड़क पर उतर आई है.

नंदीग्राम में गुरुवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया गया. उसका सिर बुरी तरह से फूट गया. कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह हमला पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली के दौरान हुआ.

वहीं बीजेपी ने हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है. इसके अलावा उत्तरी 24 परगना के जगदल में क्रूड बम से हमला हुआ है. इस हमले में एक बच्चे समेत बीजेपी के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं.

हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की गुरुवार को सोनचुरा में चुनावी रैली थी. वह यहां अपने काफिले के साथ पहुंचे थे. रैली के दौरान अचानक हिंसा होने लगी. कुछ लोगों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पीटा.

इसे ही पढ़ें :मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, एक साल में हटा दिये जायेंगे टोल प्लाजा, जानिये कौन नया सिस्टम बनेगा

धर्मेंद्र प्रधान बोले, मेरी आंखों के सामने ही हुआ हमला

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि हमला उनकी आंखों के सामने ही हुआ. बीजेपी कार्यकर्ता को लाठी से पीटा गया. उसके सिर पर इतनी जोर से वार किया गया कि उसका सिर फट गया. मंत्री ने कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया.

लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ें ममता दीदी’

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘ममता दीदी को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए. आज सुबह सुवेंदु अधिकारी की पदयात्रा शुरू होने के बाद मेरे सामने ही हमारी युवा मोर्चा की अध्यक्ष पर हमला हुआ. हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि यहां अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए.’

इसे ही पढ़ें :PM Awas (ग्रामीण) के आवास प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री में की गयी लापरवाही, सरकार करायेगी जांच

धर्मेंद्र प्रधान ने जाहिर की नाराजगी

बताया जा रहा है कि घायल हुआ बीजेपी कार्यकर्ता नन्दीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पूरन चंद्र पात्रो हैं. पूरन चंद्र अस्पताल में भर्ती हैं. धर्मेंद्र सिंह ने इस हमले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं.

‘शर्मनाक कत्य’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सोनाचुरा नंदीग्राम में भाजपा की रैली पर टीएमसी के गुंडों द्वारा पत्थरबाजी करने की शर्मनाक कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है. इस हमले में स्थानीय युवा मोर्चा के हमारे एक साथी पूरन चंद्र पात्रो के सर पर गम्भीर चोटें आईं और अन्य कई और साथी घायल भी हैं.’

इसे ही पढ़ें :सब जूनियर नेशनल हॉकीः रोमांचक मुकाबले में झारखंड को हरा कर हरियाणा की टीम बनी चैंपियन

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत’

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह इस हमले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे. उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती और बढ़ाई जाए.

बंगाल की हॉट सीट है नंदीग्राम

बंगाल में नंदीग्राम सीट हॉट सीट है. यहां से मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. उसके खिलाफ सुवेंदु अधिकारी बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. सुवेंदु कभी ममता बनर्जी का दायां हाथ माने जाते थे.

इसे ही पढ़ें :Ripped Jeans को ले उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान पर बवाल, कंगना ने तस्वीरें डालीं

Related Articles

Back to top button