
Bhubaneswar : ओडिशा के गंजम जिले में सरकारी कर्मी लापरवाही हंसी व हैरानी का सबब बन गया है. यहां एक ट्रक ड्राइवर को 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्मान बगैर हेलमेट ट्रक चलाने के लिये लगाया गया है.
दरअसल, गंजम जिले में प्रमोद कुमार परिवहन विभाग के दफ्तर अपने वाहन का परमिट रिन्यू कराने गए थे. वहां विभाग के कर्मियों ने उन्हें चालान की कॉपी थमा दी. जिस पर एक हजार रुपए जुर्माने की राशि थी. चालान की कॉपी पर तारीख 15 मार्च 2021 की है और गाड़ी नंबर OR-07W/4593 है, जिसका चालान काटा गया है. यह नंबर प्रमोद के ट्रक का है. प्रमोद कुमार ने जब इस चालान के बारे में अधिकारियों से बात की तो उन्हें बताया गया कि बिना हेलमेट के ड्राइविंग की वजह से चालान काटा गया है.
प्रमोद कुमार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से ये बात बताई, लेकिन वह नहीं माने. मजबूरन उसे परमिट ‘बिना हेलमेट के ड्राइविंग’ चालान भरना पड़ा. तब जाकर उनके ट्रक का परमिट रिन्यू हुआ.




