
Chatra : जिले प्रतापपुर प्रखंड में पोस्ते की अवैध खेती के विरुद्ध वन विभाग व प्रतापपुर थाना पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वन क्षेत्र के घोडदौड पंचायत के कोल्हमालन गांव करीब एक एकड़ रैयती भूमि तथा सिदकी पंचायत के भंडार जंगल के वन भूमि में दो एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को संयुक्त अभियान चलाकर नष्ट किया गया.
इस अभियान में मजदूरों का भी सहयोग लिया गया.यह अभियान वन क्षेत्र पदाधिकारी राजवल्लभ पासवान के निर्देश पर वनपाल बिजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में वन कर्मियों एवं प्रतापपुर थाना के पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से चलाया गया.हालांकि मौके से पोस्ते की खेती करने वाले किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका.
इसे भी पढ़ें :एआईसीटीई ने बदले नियम, 12वीं में गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान विषय की अनिवार्यता खत्म
इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान ने कहा कि पोस्ते की अवैध खेती के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि अवैध खेती करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही चिंहित किये गये लोगों पर कारवाई की जाएगी.इसकी अवैध खेती करने वाले किसी भी हालत में बख्शे नहीं जायेंगे.अभियान में गजवा पिकेट के एएसआई रंजीत सिंह,नरेंद्र मुंडा,सहित अन्य कर्मी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव बनकर फोन करने वाला व्यक्ति विक्षिप्त निकला




