Lead NewsNational

नौकरी के बदले सेक्स मामले की जांच करेगा SIT, मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था रमेश जारकिहोली को

भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली पर लगा था आरोप

New Delhi : नौकरी के बदले सेक्स मामले में भाजपा विधायक रमेश जारकिहोली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) को जांच करने आदेश दिया है. उन्होंंने निर्देश दिया है कि भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली (Ramesh Jarkiholi) को बदनाम करने की कथित कोशिशों से संबंधित मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी करे. मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार ने एसआईटी को इस मामले की हर पहलू से जांच करने की पूरी आजादी दी है.

ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) को आदेश दिया है कि वह नौकरी के कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई बदले सेक्स मामले में भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली (Ramesh Jarkiholi) को बदनाम करने की कथित कोशिशों से संबंधित जांच जल्द से जल्द पूरी करे. मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार ने एसआईटी को इस मामले की हर पहलू से जांच करने की पूरी आजादी दी है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी करने के लिये कोई समय सीमा नहीं दी गई है. बोम्मई ने कहा,”हम जांच के लिये कोई समयसीमा नहीं दे सकते.

हालांकि राज्य की जनता को यह बताने के लिये कि क्या हुआ है, मैंने पुलिस को जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिये कहा है.” उन्होंने कहा कि एसआईटी इस मामले की जांच के लिये उपयुक्त है. वह प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है.

इसे भी पढ़ें :मंत्री हफीज उल हसन के मधुपुर आवास पर आमरण अनशन पर बैठेंगे JPSC कैंडिडेट, नियमावली में सुधार की मांग

आपत्तिजनक वीडियो क्लिप में दिखाया गया था मंत्री को

मंत्री ने नौकरी के बदले सेक्स के सामाजिक कार्यकर्ता के आरोपों के संबंधित मामले की जांच के लिये बुधवार को एसआईटी गठित करने की घोषणा की थी. इस मामले के सामने आने के बाद तीन मार्च को जारकिहोली को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

जारकिहोली ने कहा था कि आपत्तिजनक वीडियो क्लिप में उन्हें एक महिला के साथ अंतरंग अवस्था में दिखाकर बदनाम करने की साजिश रची गई है. जारकिहोली के खिलाफ शिकायत देने के एक सप्ताह के अंदर सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत वापस ले ली थी.

इसे भी पढ़ें :अगले 2-3 घंटे में खूंटी और पूर्वी सिंहभूम में होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना 

Related Articles

Back to top button