
- 12 और 13 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश
- 14 मार्च से साफ होगा मौसम
Ranchi : अगले 2 से 3 घंटे में खूंटी और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ये जानकारी दी गयी. विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं राज्य के अन्य इलाकों में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. 12 और 13 मार्च को कुछ इलाकों में बादल छाये रहने की संभावना है, बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन 12 मार्च को उत्तर पश्चिमी, दक्षिण पश्चिम और मध्य भाग में बारिश होगी.


जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शामिल है. वहीं 13 मार्च को दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश की संभावना है.




जिसमें पलामू, रांची, गढ़वा समेत अन्य जिलों में बारिश और बादल छाये रहने की संभावना है. इन जिलों में इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. वहीं 14 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें :मंत्री हफीज उल हसन के मधुपुर आवास पर आमरण अनशन पर बैठेंगे JPSC कैंडिडेट, नियमावली में सुधार की मांग
तापमान में विशेष बदलाव नहीं
विभाग की मानें तो बादल बारिश के साथ तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष अंतर नहीं देखा जायेगा. वहीं दिन और रात के तापमान बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा.
9 मार्च को राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. 10 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा.
11 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा. 12 मार्च को तापमान यहीं रहने की संभावना है. वहीं 13 मार्च को अधिकतम तापमान 34 और न्यनूतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 14 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में 15 दिनों में होने लगेगी पाइपलाइन से रसोई गैस की सप्लाई