NEWS

महिला दिवस के दिन महिलाओं से मारपीट, एनटीपीसी और जिला प्रशासन ने किया बल प्रयोग

Chatra: एनटीपीसी प्रबंधन से तीन सूत्री मांग को लेकर आंदोलित महिलाओं ने एनटीपीसी का संपूर्ण कार्य को बंद कर दिया था. प्रबंधन प्लांट चालू कराने के लिए सोमवार को बल का डर दिखा कर फिर से काम शुरु करने का प्रयास किया. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया.

इसे भी पढ़े: सूचना आयुक्तों की नियुक्तिः बिना नेता प्रतिपक्ष कैसे बन गयी समिति, सदन में भी बढ़ी उलझन

इसी दौरान एनटीपीसी  के नीलाम्बर-पीताम्बर गेट के पास एनटीपीसी के प्रबंधन जय सिंह, नीरज राय नीरज गुप्ता, और बिडिओ प्रताप टोपो ने विरोध कर रहे भू-रैयतों के  साथ मारपीट कर दी. इस मारपीट में कौशल्या देवी, मंजू देवी, कुढ़नी देवी, चंपा देवी, सोनिया देवी ,कैली देवी समेत कई महिलाएं घायल हो गयी. सभी को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है.

 

इसे भी पढ़े: पंजाब नेशनल बैंक: महिलाओं को मिला सम्मान

Related Articles

Back to top button