
Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी के अपर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल किया जाना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की बेटी की तेज गेंदबाज शाहीन शाह से होगी सगाई
उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए प्रयास किया जाना वर्तमान समय की मांग है. मौके पर मुख्य प्रबंधक द्वारा सोनिया भगत,अंशु कुमारी,चांदनी कुमारी,इंदू एक्का,सोनल प्रिया एवं मीना देवी को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राकेश कुमार, सुमन कुमार,सुशांत कुमार ,जोहन बाड़ा,महाबीर घोष,विजय तिग्गा एवं हेमंत तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: आज से 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन, रांची-दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस भी पटरी पर




