
Chatra: जिले के कुंदा वन क्षेत्र के जोबीया जंगल से बोरा में रखा हिरण की छाल वन विभाग के अधिकारियों ने बरामद की. बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर की हुई है. बताया जा रहा है कि हिरण के खाल की तस्करी करने वालों को वन विभाग की टीम आने की सूचना मिल गई थी. ऐसे में अपराधी मौके से भागने में सफल रहे हैं. इस संदर्भ में कुन्दा रेंजर रामजी सिंह ने बताया की अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी अभियान में फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी समेत सभी वनरक्षी शामिल थे.




