
Ranchi: झारखंड हाइकोर्ट ने गुमला जिले के कामडारा के सामूहिक नरसंहार के मामले में राज्य के मुख्य सचिव और कल्याण विभाग से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कोर्ट ने कहा कि सरकार को नींद से जागने की जरूरत है.
बता दें कि 24 फरवरी को गुमला के बुरूहातु में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी. हत्या कुल्हाड़ी से काट कर की गयी थी. वहीं 26 फरवरी को कामडारा पुलिस ने आठ लोगों को मामले में गिरफ्तार किया.
मामले में हाइकोर्ट ने मुख्य सचिव, डीजी और कल्याण विभाग के सचिव से 18 फरवरी तक जवाब दाखिल करने कहा है. वहीं झालसा की टीम को उक्त स्थल का दौरा कर हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: अब अपना वोटर कार्ड खुद डाउनलोड करो, प्रिंट करो, मोबाइल में सेव करो
डायन बिसाही के मामले में की गयी हत्या
जानकारी के मुताबिक पांच लोगों की हत्या डायन बिसाही के नाम पर की गयी. मरने वालों में भालवीन तोपनो, निकुदीन तोपनो, जोस्पीना तोपनो, भीनसेंट तोपनो, शिववंती तोपनो शामिल हैं. इसमें से भालवीन तोपनो पांच वर्षीय बालक था. पुलिसीय जांच में मामले में डायन बिसाही मामले की जानकारी मिली है.
इसे भी पढ़ें: पंचायत चुनावः 22 मार्च तक जारी होगी परिसीमन की अधिसूचना, राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को दिया आदेश




