
- 5 मार्च तक राज्य के 1,20,788 युवा मतदाता करेंगे डाउनलोड
- मतदाता पहचान पत्र के सभी काम आ सकता है पीडीएफ, निर्वाचन के सभी कार्यों के लिये उपयोगी
Ranchi: भारतीय निर्वाचन आयेाग की ओर से ई एपिक लांच किया गया है. इसे मतदाता अपने पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते है. ई एपिक मतदाता पहचान पत्र की पीडीएफ कॉपी की तरह है, जिसे मतदाता किसी भी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. ये जानकारी राज्य निवार्चन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी.
गुरुवार को रवि कुमार ने प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस के दिन आयोग ने एप लांच किया, जिससे मतदाता अपने फोन या कंप्यूटर में मतदाता पहचान पत्र को पीडीएफ फारॅमेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
उन्होंने जानकारी दी कि इससे किसी भी मतदाता का नाम किसी भी विधानसभा में हो, वह पूरे देश में मान्य होगा. लेकिन एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र जाने पर ई एपिक में आवश्यक बदलाव किया जायेगा. जिसे इसे फिर से डाउनलोड किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में हुई घोषणा, जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव
प्रथम चरण में राज्य के नये मतदाता शामिल
रवि कुमार ने जानकारी दी कि अलग अलग चरणों में मतदाताओं के नाम ई एपिक डाउनलोड कराया जा रहा है. पहला चरण 15 मार्च तक है. ऐसे में प्रथम चरण में राज्य के नये एक लाख 20 हजार 788 मतदाताओं को डाउनलोड कराया जायेगा.
इसके लिये आयोग की ओर से मतदाताओं को फोन भी किया जा रहा. साथ ही 7 और 17 मार्च को अलग-अलग बूथों में कैंप भी लगाया जायेगा. ई एपिक मतदाता अपनी सुविधानुसार कभी भी प्रिंट कर सकते हैं.
साथ ही मतदान के दौरान पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. फिलहाल जिन मतदाताओं ने मोबाइल नंबर पहचान पत्र में दिया है उन्हें इसे डाउनलोड करने की जानकारी दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें: दुबई में बंधक हैं गुमला जिला के दो युवक, युवकों को मुक्त कराने के लिए विदेश मंत्रालय से किया जायेगा संपर्क
कैसे करें डाउनलोड
भारतीय निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप पर मतदाता खुद रजिस्ट्रेशन कर ई एपिक डाउनलोड कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिये मतदाताओं को मोबाइल नंबर अनिवार्य है. जिन मतदाताओं ने मतदाता आवेदन में मोबाइल नंबर नहीं दिया है, वो प्रथम चरण के बाद kyc.eci.gov.in में केवाईसी करके निबंधन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: पीएफ पर मिलता रहेगा साढ़े 8 प्रतिशत ब्याज




