JharkhandLead NewsRanchi

विधानसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय में 9.2 प्रतिशत की हुई वृद्धि

जीडीपी घट कर 3.2 प्रतिशत

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया. इस आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय में स्थिर मूल्य पर 5.2 प्रतिशत और प्रचलित मूल्य पर 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

इस बजट सत्र में प्रति व्यक्ति आय को रुपये में देखें तो झारखंड की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2019-20 में स्थिर मूल्य पर 57,863 रुपये तथा प्रचलित मूल्य पर क्रमशः 79,873 रुपये होने का अनुमान लगाया गया है.

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, कोरोना ने झारखंड की अर्थव्यवस्था को देश के दूसरे राज्यों की तरह ही प्रभावित किया है. वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य के जीएसडीपी, स्थिर मूल्य में 6.9 फीसद तथा प्रचलित मूल्य में 3.2 फीसद तक संकुचन की संभावना सर्वेक्षण में व्यक्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें : फरवरी में निर्यात 0.25 प्रतिशत घट कर 27.67 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा बढ़ा

राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख क्षेत्रों से निर्धारित होती है. सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक तृतीयक क्षेत्र में 2019-20 में सबसे अधिक 7.9 फीसद वृद्धि का अनुमान लगाया गया है. इस तृतीयक क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, संचार एवं प्रसारण सेवा, रियल एस्टेट आदि आते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सकल घरेलू मूल्यवर्धन में 2019-20 में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ी है, जबकि अन्य में कम हुई है. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले वर्ष की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 29 फीसदी अधिक राजस्व प्राप्ति का अनुमान है.

वहीं पूंजीगत प्राप्तियां लगभग 10 फीसद कम होने का अनुमान है. राज्य का कुल व्यय वर्ष 2014-15 में 40 हजार करोड़ रुपये था जो 2019- 20 में बढ़कर लगभग 70 हजार करोड़ रुपये हो गया. चालू वित्तीय वर्ष में कुल खर्च लगभग 86 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी कैंडिडेट की ललकार, नियमावली में 12 मार्च से पहले सरकार करे सुधार

Related Articles

Back to top button