HazaribaghJharkhandNEWS

हजारीबाग में जंगली हाथियों का आतंक, ले ली एक की जान, महिला लापता

Hazaribagh: जिले में हाथियों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा. एक बार फिर हाथियों के झुंड ने हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव के सिमरिया जंगल में दो लोगों पर हमला कर दिया. हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. जबकि, एक महिला लापता है. मरने वाले व्यक्ति का नाम बलराम पासवान है. बलराम बरकनगांगो का रहने वाला था.

इसे भी पढ़ें: तीन दिन बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

खेत देखने गई थीं दोनों महिलाएं

घटना शुक्रवार देर शाम की है. गांव की दो महिलाएं खेत देखने गई थीं, तभी अचानक जंगली हाथी सामने से आ गया. एक महिला भागने में सफल रही और एक महिला हाथी की शिकार होने की सूचना है. दूसरी महिला के शोर करने पर कुछ ग्रामीण घटनास्थल की ओर गये. इसी क्रम में हाथी दुबारा हमला कर दिया और मृतक बलराम पासवान हाथी के चपेट में आ गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला अभी तक लापता है. ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी है. मामले की सूचना वन विभाग व बरकट्ठा प्रशासन को कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की

ग्रामीणों को केवल सलाह दे रहा है वन विभाग

हाथियों का आतंक कैसे रूके इसपर ध्यान न देकर वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह जरूर दे रहा है. ऐसे में हाथी जहां जानमाल का नुकसान तो कर ही रहे हैं. वहीं, फसल व घरों को भी तोड़ रहे हैं. हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय अतिथि का मिले दर्जा, परिजनों की पढ़ाई और इलाज के लिए बने विशेष प्रावधान: सुदेश महतो

चार दिनों से जमा है जंगली हाथियों का झुंड

बरकट्ठा प्रखण्ड क्षेत्र के सिमरिया जंगल मे पिछले चार दिनों से जंगली हाथियों का झुंड जमा हुआ है. झुंड में लगभग 22 हाथी जिनमें चार बच्चे भी हैं. वन विभाग के रेंजर गोरख राम ने जानकारी दी कि पिछले 5 दिनों से बांकुड़ा के 15 सदस्यीय एक्सपर्ट के द्वारा हाथियों खदेड़ने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: क्या सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की जुड़वा बहन की है !

 

 

 

Related Articles

Back to top button