Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: आलू लदा ट्रक पलटा तो निकली शराब की पेटियां

Giridih: गिरिडीह के पीरटांड़ में आलू लदे ट्रक के अंदर छिपाकर शराब ले जाया जा रहा था. लेकिन ट्रक के पलटते ही इसका भंडाफोड़ हो गया. आलू लदे ट्रक के अंदर छिपाकर शराब की पेटियों को ले जाया जा रहा था. ट्रक पलटते ही आलू की बोरियों के साथ शराब की पेटियां सड़क पर आ गिरी.

मले की सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक के साथ-साथ अवैध शराब की पेटियों को जब्त किया गया. इधर ट्रक पलटते ही उस पर सवार ड्राइवर, खलासी के साथ तस्कर फरार हो गया है. पुलिस पता लगा रही है कि ट्रक में लदी शराब नकली है या असली. वहीं यह पता लगाया जा रहा है कि शराब को कहां से ले जाया जा रहा था.

बता दें कि गिरिडीह से बिहार तक शराब की तस्करी लगातार हो रही है. इस अवैध धंधे में कई लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :13,000 करोड़ घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी, जानिये भारत लाने की राह में हैं कौन सी अड़चनें

Related Articles

Back to top button