
Chatra: जिला में अवैध बालू व पत्थर उत्खनन के विरुद्ध खनन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार ने शहर के जतराहीबाग मुहल्ला स्थित लकलकवा मंदिर के पास से बालू लदा 12 ट्रैक्टर जब्त किया है. वहीं, स्टोन चिप्स से भरा एक हाइवा भी जब्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें: खूंटी की महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह 15000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार
डीएमओ ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि चतरा शहर में प्रत्येक दिन व्यापक पैमाने पर बालू व छर्री का अवैध उत्खन्न किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह जतराहिबाग में छापेमारी की गयी. रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: पलामू के नौ सैनिक की मौत को मुंबई पुलिस ने बताया आत्महत्या, भड़के परिजनों ने फिर की सीबीआइ जांच की मांग




