
Giridih: गिरिडीह में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कार्यरत कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ बुधवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.
इस दौरान प्रदर्शन में करीब चार सौ से अधिक कर्मी शामिल थे, जिसमें एंबुलेंस चालक, नर्स, चालक और सफाई कर्मी समेत कई शामिल थे. प्रदर्शन की अगुवाई कर्मचारी नेता अशोक सिंह नयन कर रहे थे.
आउट सोर्सिंग कर्मी जुलूस की शक्ल में झंडा मैदान से निकले और शहर के कई चौक-चोराहों का भ्रमण किया. प्रदर्शन में शामिल स्वास्थ विभाग के तीनों कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें: सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के विधायक ने बांधे मोदी-योगी की तारीफों के पुल
सात सूत्री मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद कर्मियों का जुलूस चाौक-चोराहों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर कंपनियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेता नयन ने कहा कि आउट सोर्सिंग कंपनी शिवा, बाालाजी और अन्नपूर्णा के मालिक एक ही हैं. इसका गलत फायदा भी मालिक उठा रहे हैं.
जितने कर्मी इन कंपनियों के अधीन हैं उनके ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनसे मनमाने तरीके से ड्यूटी करायी जा रही है.
यही नहीं तीनों कंपनियों ने क्षमता से बेहद कम कर्मियों को रखा है, परिणामतः कर्मियों पर काम का अत्यधिक बोझ है. इस बीच कर्मियों ने डीसी को आवेदन सौंप कर तीनों कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही बिक्री




