DeogharJharkhand

देवघर : मोहनपुर के घोरमारा में संप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल की तैनाती

Deoghar : मोहनपुर के घोरमारा बुधवार को संप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया. लेकिन पुलिस तत्परता के कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी. फिलहाल घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील है. मौके पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, कुंडा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, रिसिया थाना प्रभारी, सार्व थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, सोनारायथारी थाना प्रभारी, मोहनपुर थाना प्रभारी के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात हैं.

बताया जाता है कि बुधवार को एक संप्रदाय के 810 लोग मोहनपुर हाट से जानवरों को लेकर जा रहे थे. विश्व हिंदू परिषद के कुछ लोगों ने उन्हें रोका और पूछताछ करने लगे. इससे विवाद बढ़ गया. और सूचना पाने के बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए. पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ. फिलहाल पुलिस चार लोगों से मोहनपुर थाना में पूछताछ कर रही है. लहाल पुलिस इस संबंध में कुछ कहने से बच रही है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद : चिरकुंडा के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या

Related Articles

Back to top button