Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना प्रभारी हटाये, विनय राम नये थानेदार

Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर का तबादला जिले के गांडेय अंचल में कर दिया गया है. बुधवार को एसपी अमित रेणु ने पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया. रत्नेश मोहन ठाकुर को जहां गांडेय अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया, वहीं जमुआ अंचल के पुलिस निरीक्षक विनय राम को मुफ्फसिल थाना का नया प्रभारी बनाया गया.

बगोदर के थाना प्रभारी नवीन सिंह को जमुआ अंचल का जिम्मा सौंपा गया. इसी प्रकार नवडीहा के ओपी प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को बगोदर तो पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआइ सावन साहू को नवडीहा का ओपी प्रभारी बनाया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही बिक्री

Related Articles

Back to top button