
Chatra: सरकारी भूमि के हेरफेर के नाम से चर्चित चतरा के टंडवा अंचल के कोयलांचल क्षेत्र में सरकारी गैर मजरूआ भूमि व अदिवासियों की भूमि का फर्जी हुकुमनामा पर सीसीएल के अधिकारियों की साठ-गांठ से नौकरी देने का गौरखधंधा चल रहा है.
भू-माफियाओं व सफेदपोशों ने टंडवा अंचल के विभिन्न जंगली क्षेत्रों में वन भूमि और सरकारी गैरमजरुआ भूमि को हड़प कर सीसीएल में नौकरी लेने की साजिश रची है. पूर्व के अंचलकर्मी की साठ-गांठ से फर्जी हुकुमनामा बना कर पंजी टू में छेड़ छाड़ कर सरकारी भूमि को रैयती बना कर हड़पा गया है.
इसे भी पढ़ें :UP एसटीएफ ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के शाहीन बाग स्थित दफ्तर में मारा छापा
इस धंधे में कुछ अंचल कर्मियों ने भी कोयलांचल क्षेत्र की भूमि को अपने पूर्वजों और रिश्तेदारों के नाम से अवैध जमाबंदी करवा रखा है. टंडवा अंचल के मौजा 4 और 5 के वन क्षेत्रों के सैकड़ों हरे-भरे पेड़-पौधे काटकर वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर वन भूमि को भी हड़पा गया है.
इस मामले में जब चतरा उपायुक्त से पूछा गया तो उन्होंने सूची निकाल कर जांच कराने की बात कही है.




