Lead NewsSports

जानिये आखिर क्यों मोबाइल फोन निर्माता चीनी कंपनी VIVO फिर बनेगी आईपीएल की टाइटल स्पांसर

ड्रीम 11 और अनएकेडमी की पेशकश उम्मीदों के अनुरूप नहीं

New Delhi : दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग आईपीएल के जरिये बीसीसीआई को खासी आमदनी होती है. खासकर इसकी टाइटल स्पांसरशिप से करोड़ों रुपये मिलते हैं.

आईपीएल के नये सीजन में मोबाइल फोन बनानेवाली चीन की कंपनी VIVO की इस सत्र में आईपीएल के टाइटल प्रायोजक के तौर पर वापसी होगी. इसकी वजह ये है कि उम्मीदों के अनुरूप पेशकश नहीं होने के कारण किसी अन्य कंपनी को अधिकार स्थानान्तरण करने के VIVO के प्रयास विफल रहे.

VIVO का भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ प्रायोजन करार 440 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष है. पूर्वी लद्दाख में हिंसात्मक झड़पों के बाद से भारत-चीन सीमा पर तनाव उत्पन्न हो गया था. इसकी वजह से पिछले साल 2020 में उसका प्रायोजन (स्पांसरशिप) निलंबित कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किये 21 बम

बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि  ड्रीम 11 और अनएकेडमी ने इस साल के लिये जो पेशकश की थी वह VIVO की उम्मीदों के अनुरूप नहीं थी. इसलिए उसने इस साल खुद ही प्रायोजक बनने और अगले साल संभावनाएं तलाशने का फैसला किया है

जानकारी हो कि ड्रीम 11 आईपीएल 2020 का ‘टाइटल’ प्रायोजक था. उसने 222 करोड़ रुपये देकर ये अधिकार हासिल किये थे. वहीं दूसरी तरफ VIVO पांच साल के करार के लिये एक वर्ष में जितनी धनराशि देगा यह उससे लगभग आधी थी. रिपोर्टों के अनुसार VIVO ने 2018 से 2022 तक आईपीएल प्रायोजन अधिकार 2190 करोड़ रुपये में हासिल किये थे.

इसे भी पढ़ें : मौसम ने बदला मिजाज, जम कर हुई बारिश और ओलावृष्टि

Related Articles

Back to top button