ChaibasaJharkhandTOP SLIDER

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किये 21 बम

Ranchi : झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी है. नक्सलियों के लगाये 21 बम पुलिस ने बरामद किये हैं. बता दें कि नक्सलियों ने सीरीज में बमों को लगा रखा था. सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों ने बम को रिकवर किया. जवानों ने सफलतापूर्वक बम को डिफ्यूज भी कर दिया.

भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने पुलिस को बड़ा नुक्सान पहुंचाने को लेकर बम प्लांट किया था. चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवान नक्सल अभियान पर निकले थे. टीम ने जंगल में सर्च किया तो 21 बम बरामद हुए.

इसे भी पढ़ें : अजब-गजब : गर्लफ्रेंड अस्पताल से दूसरे बच्चे को लेकर पहुंची घर, सास को लेकर बॉयफ्रेंड हुआ फरार

चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन

चाईबासा के एसपी अजय लिंडा ने बताया कि नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये बम लगाये गये थे. जवानों की सतर्कता के कारण उनका पता चल पाया. बरामद बम को निष्क्रिय कर दिया गया है. एसपी ने कहा कि सर्च पर निकलनेवाले जवान नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं.

यही वजह है कि जवान भी इस दौरान फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाते हैं, जिससे किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े. एसपी ने कहा कि जवानों ने अपनी सजगता से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया.

एसपी ने बताया की चाईबासा के जंगलों में नक्सल अभियान से नक्सलियों में बौखलाहट है और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने को लेकर नक्सलियों ने बम को प्लांट किया था. गौरतलब है कि झारखंड के चाईबासा में प्रतिदिन सुरक्षाबल बम बरामद कर रहे हैं.

नक्सली की निशानदेही पर हुआ सर्च ऑपरेशन

गुरुवार को गिरफ्तार भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य जयमन अरकी ने पूछताछ में बताया कि गोइलकेरा थाना के वनग्राम केदाबूरु के पास जंगली कच्चे रास्ते में पुलिस को क्षति पहुंचाने के लिए आइईडी बम लगाया गया है.

उसी सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान 5-5 केजी के 21 आइईडी बम बरामद दिये गये. ये बम सीरीज में लगाये हुए थे.

इसे भी पढ़ें : नख-दंत विहीन है झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण

Related Articles

Back to top button