Crime NewsJharkhandNationalNEWS

शबनम की चाची ने कहा- ‘इसे फांसी होनी चाहिए’

Uttar pradesh: अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव में अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा. इसके बाद राष्ट्रपति ने शबनम और सलीम की दया याचिका खारिज कर दी है. इस फैसले के बाद शबनम के चाचा और चाची सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: टॉप उतारे बगैर स्तन छूना पॉस्को अपराध नहीं…इस फैसले से आहत महिला ने जज को भेजे 150 कंडोम

शबनम की चाची कहती हैं कि हमें तो खून का बदला खून ही चाहिए. इसे फांसी जल्द हो जाए. चाची ने कहा कि उस समय अगर हम भी घर में होते तो हमें भी इसने मार डाला होता. हम घटना के बाद आधी रात में यहां पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि याचिका खारिज हो गयी, हम तो बहुत खुश हैं. अच्छा किया सरकार ने, इसे फांसी होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: किसी के घर टीवी नहीं तो किसी ने देखी है गरीबी, जानिये कुछ ऐसे युवा खिलाड़ियों की कहानी….

वहीं,  फांसी पर चढ़ाये जाने के बाद डेडबॉडी लेने के सवाल पर चाची ने कहा कि डेडबॉडी हम क्यों लेंगे?  हम नहीं लेंगे. हम क्या करेंगे ऐसी लड़की की लाश लेकर? वहीं, चाचा ने कहा कि हम उस समय यहां नहीं थे. रात में दो बजे के बाद मौके पर पहुंचे थे, सब कटे हुए पड़े थे. इसने जो किया है, वो ही भरेगी. उन्होंने कहा कि दूसरा देश होता तो इसे बहुत पहले ही फांसी हो जाती.

इसे भी पढ़ें: रांची, धनबाद, हजारीबाग में लंबित हैं सर्वाधिक केस, डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button