Crime NewsDhanbad

एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बोला धावा, शादी के लिए रखे नगद व जेवरात लेकर फरार

Dhanbad: धनबाद के निरसा थाना अंतर्गत एमपीएल ओपी क्षेत्र के मदनडीह पंचायत पहाड़बाद गांव निवासी सफ़्यूर शेख़ के घर बीती रात भीषण डकैती की घटना को हरवे-हथियार से लैस एक दर्जन अपराधियों ने अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह : पचंबा में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, मामला पंचायत में ले जाने से पीड़िता ने किया इनकार

21 फरवरी को घर मे शादी है जिसकी तैयारी घरवाले कर रहे थे. शादी के लिए रखे गये नगद, जेवरात को अपराधियों ने लूट लिया. नगद तीन लाख लगभग और पांच लाख के ज़ेवरात की लूट हुई. डकैती की घटना के समय घर मे कोई पुरुष नही था.

डकैतों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. घ वालों से घटना की जानकारी ली. वही एमपीएल ओपी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा नगद, जेवरात चोरी की गयी है. मामले की लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी.

Related Articles

Back to top button