
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर 4 जनवरी को किशोरगंज चौक पर प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गये हमले के केस में शनिवार को पुलिस ने महिला नेत्री पूनम सिंह को गिरफ्तार किया है.
मामले में यह 40वीं गिरफ्तारी है. कुल 72 लोगों पर नामजद एफआइआर दर्ज की गयी थी. पुलिस ने पूनम को रांची के रातू इलाक़े से गिरफ्तार किया है. हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.
बता दें किरांची के किशोरगंज चौक पर 4 जनवरी को प्रदर्शनकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन के कारकेड पर हमला किया था. इस दौरान सीएम हेमंत की सुरक्षा में लगे सुरक्षा अधिकारियों ने रूट डायवर्ट कर सीएम को उनके आवास तक पहुंचाया था.
सीएम हेमंत के नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया था. इस क्रम में एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट भी लगी थी.
इसे भी पढ़ें : ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा, किसानों पर दर्ज मामलों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो: किसान यूनियन




