
Ranchi : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र निवासी लापता आइआइटीयन शिक्षक पीयूषकांत सिंह को पुलिस ने ढूंढ लिया है. वह उत्तर प्रदेश के चुनार में मिले हैं. वह तीन फरवरी से लापता थे. पीयूषकांत के परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है. परिजनों ने बताया कि वे लोग उन्हें लाने के लिए चुनार जा रहे हैं. हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि वह चुनार कैसे पहुंचे.
पुलिस लगातार उन्हें ढूंढने में लगी थी. मालूम हो कि सीसीटीवी फुटेज में वे पैदल जाते दिखे थे. घर से निकलकर बूटी मोड़ होते हुए ओरमांझी मांझी टोल प्लाजा से रामगढ़ की ओर निकल गए थे. इसके बाद लगातार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. घर वालों ने 50 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की थी. पीयूषकांत सिंह रांची के प्लाजा चौक के पास आइआइटी कोचिंग चलाते हैं. वह फिजिक्स के शिक्षक हैं, जबकि पीयूषकांत की मां डॉ आशा सिंह रांची की जानी-मानी महिला चिकित्सक हैं.




