Uncategorized

बिहार में बारिश के आसार

पटना, 16 अगस्त . बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान पटना एवं गया में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने, भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने और पूर्णिया में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.2 डिग्री, पूर्णिया का 26.3 डिग्री तथा गया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35.2 डिग्री और पूर्णिया का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 18.6 मिलीमीटर और भागलपुर में 15.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button