Lead NewsNationalTOP SLIDER

मोदी ने किसानों से कहा- आइए टेबल पर बैठकर बात कीजिए

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में पीएम का जवाब

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जिस तरह से दो विश्व युद्धों से दहलने के बाद दुनिया में शांति की नयी सोच पैदा हुई उसी तरह से कोराना से सहमे विश्व में भी बदलाव अवश्यंभावी है इसलिए विश्व में मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए भारत को कोरोना से ‘आत्मनिर्भर’ बनाने का अवसर मिला है.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि कोराेना के बाद दुनिया की सोच में बदलाव आएगा और यह परिवर्तन कैसा होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन बदलाव आएगा और इस बदलाव में भारत चुप नहीं रह सकता है.

उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर आने वाले बदलाव के इस माहौल में भारत को अपनी मजबूत उपस्थिति दिखानी है. हमें यह ध्यान रखना है कि हम जनसंख्या के आधार पर दुनिया में मजबूत हैं लेकिन सिर्फ जनसंख्या के बल पर हम विश्व स्तर अपनी मजबूती को प्रदर्शित नहीं कर सकते हैं इसलिए दुनिया के समक्ष अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करने के लिए हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है.

इसे भी पढ़ें: आइसेक्ट विश्वविद्यालय की फरहीन सिद्दीकी को मिला एशिया यूथ इंटरनेशनल अवार्ड

आत्मनिर्भर भार का संकल्प वेदों-उपनिषदों से मिला

प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सिद्धांत किसी राजनेता या राजनीतिक दल ने नहीं दिया है बल्कि यह सिद्धांत हमारी ‘सर्वे भवंतु सुखिनाः’ की सोच से मिला है. दुनिया सब सुखी रहें यह सिद्धांत हमें हमारे वेदों और उपनिषदों से मिला है और हमारे गौरव का यह भाव हमारे लिए आज आत्मनिर्भर बनने के काम आ रही है और फार्मेसी में हम आज दुनिया में सबसे आगे हैं.

पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुरुआत यह कहते हुए की कि राष्ट्रपति कोविंद के संबोधन ने देश की संकल्प शक्ति को दिखा दिया है. उनके शब्दों ने भारतीय नागरिकों में आत्मविश्वास की भावना को भी बढ़ाया.

इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा में भी अभिभाषण के प्रस्ताव के धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण दिया था. लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जिस तरह से कोविड-19 के दौरान खुद को संभाला. वह एक महत्वपूर्ण मोड़ था.

भारत सभी भ्रम तोड़कर आगे बढ़ा. दुनिया के सामने हम मजबूती से खड़े हैं. हमारी रगों में लोकतंत्र बसा हुआ है. हमें मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरना होगा. जिसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. हमारे हर प्रयास में लोकतंत्र का भाव, हमने खुद के साथ दुनिया को भी संभाला.

पीएम ने कहा कि किसान अफवाहों का शिकार हुए हैं तो विपक्ष खासतौर से कांग्रेस के सदस्यों ने काफी हंगामा किया. बाद में पीएम ने कहा कि किसानों के पवित्र आंदोलन को बर्बाद करने का काम आंदोलनकारियों ने नहीं, आंदोलनजीवियों ने किया है इसलिए देश को आंदोलनकारियों और आंदोलनजीवियों के बारे में फर्क करना बहुत जरूरी है. उन्होंने किसानों से कहा कि आइए टेबल पर बैठकर बात कीजिए.

उन्होंने कहा कि अध्यादेश के जरिए तीनों कानून लागू हुए, बाद में संसद में पारित हुए. कानून लागू होने के बाद न देश में कोई मंडी बंद हुई है, न कहीं एमएसपी बंद हुआ है. यह सच्चाई है, जिसको हम छिपाकर बातें करते हैं. MSP पर खरीदी और बढ़ी है.

पीएम ने कहा कि ये हो हल्ला, ये आवाज, ये रुकावटें डालने का प्रयास सोची समझी रणनीति के तहत है. वह यह है कि जो झूठ फैलाया है, जो अफवाहें फैलाई हैं, उसका पर्दाफाश हो जाएगा तो सत्य वहां पहुंच जाएगा तो उनका टिकना भारी हो जाएगा. जैसा बाहर करते हैं, वैसा अंदर भी करो लेकिन इससे आप लोगों का विश्वास नहीं जीत पाओगे.

इसे भी पढ़ें: यूपीए हो या एनडीए, सूचना अधिकार कानून को कमजोर करने में लगी रहीं सरकारें: सूचना मंच

सुनाई चर्चिल की कहानी

पीएम मोदी ने आज लोकसभा में 40-50 साल पुरानी घटना सुनाई. उन्होंने कहा कि मैंने किसी से सुना था, तारीख इधर-उधर हो सकती है. 60 के दशक में तमिलनाडु में राज्य के कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने के लिए कमीशन बैठा था. उस कमेटी के चेयरमैन के पास एक लिफाफा आया, जिस पर टॉप सीक्रेट लिखा था.

उन्होंने देखा तो उसमें एक अर्जी थी, जिसमें लिखा था- मैं बहुत सालों से सिस्टम में ईमानदारी से काम कर रहा हूं लेकिन वेतन नहीं बढ़ रहा है इसे बढ़ाया जाए. चेयरमैन ने लिखा कि आप कौन हो, पद क्या है. जवाब मिला कि मैं सरकार में मुख्य सचिव के कार्यालय में CCA के पद पर बैठा हूं. इनको पता नहीं था कि ये क्या होता है. लिखा कि मुझे तो पता ही नहीं है ये कौन सा पद होता है.

कर्मचारी ने लिखा कि मैं बंधा हुआ हूं, 1975 के बाद ही मैं इसके बारे में जिक्र कर सकता हूं. चेयरमैन ने लिखा कि तो 1975 के बाद के कमीशन में जाना तो फिर उस कर्मचारी ने चिट्ठी लिखकर बताया कि मैं CCA के पद पर काम कर रहा हूं और इसका मतलब होता है चर्चिल सिगार असिस्टेंट.

यह पद क्या है? इसके जवाब में कर्मचारी ने बताया कि 1948 में जब चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे तो त्रिची से उनके लिए सिगार जाती थी. CCA का काम था कि उनको सिगार अच्छे से पहुंची कि नहीं, इसकी चिंता करना.

1945 में वह चुनाव हार गए पर पद बना रहा और सप्लाई जारी रही. देश आजाद हो गया फिर भी पद जारी रहा. चर्चिल को सिगरेट पहुंचाने की जिम्मेदारी वाला पद मुख्य सचिव के कार्यालय में चल रहा था. उसने प्रमोशन और तनख्वाह के लिए चिट्ठी लिखी. अगर हम बदलाव नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा, इससे बड़ा क्या उदाहरण हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: चमोली हादसा : आइए चेतें कि यूं ही नहीं दरकता कोई ग्लेशियर

Related Articles

Back to top button