Lead NewsNational

लौट रहे हैं प्रवासी मजदूर, मिल रहा है काम

New Delhi : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान लगभग एक करोड़ प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों को चले गये थे लेकिन उनमें से अधिकतर अब लौट आये हैं और रोजगार हासिल कर रहे हैं.

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्राप्त सूचना के मुताबिक लगभग एक करोड़ श्रमिक अपने कार्य स्थलों से अपने गृह राज्यों को लौट गये थे. लेकिन अब इनमें से अधिकतर लोग काम पर लौट आये हैं और रोजगार हासिल कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने एक पूरक प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से जानना चाहा था कि कोरोना महामारी के दौरान कारखानों के बंद हो जाने से असंगठित क्षेत्र के कितने श्रमिकों की नौकरी छूट गयी.

इसे भी पढ़ें: भारतीय खूब कर रहे ऑनलाइन शॉपिंग, पिछले तीन महीने में 36 फीसदी बढ़ा कारोबार

यह जानकारी देते हुए कि संगठित क्षेत्र में 10 करोड़ और असंगठित क्षेत्र में 40 करोड़ श्रमिक हैं, श्री गंगवार ने कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को संगठित क्षेत्रों के कार्यक्षेत्रों में लाने के लिए प्रयासरत है और इस संबंध में कार्यक्रम चला रही है.

एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि नियोजनीयता में सुधार करते हुए रोजगार पैदा करना सरकार की प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार ने कई कदम उठाये हैं.

उन्होंने कहा कि इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), महात्मा गांधी रा‍ष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) जैसी योजनाएं शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:Valentine Day के मुफ्त गिफ्ट के लालच में फंसे तो खाली हो जायेगा अकाउंट !

Related Articles

Back to top button