Hazaribagh

हजारीबाग : जिला तैलिक समाज के अध्यक्ष बने राजेन्द्र प्रसाद

Hazaribagh : जिला तैलिक समाज के अध्यक्ष पद के दावेदार राजेंद्र प्रसाद ने 70 वोट की बढ़त से जीत हासिल की है. प्रत्याशियों में लाल किशोर साहू को 18 वोट एवं विनोद साहू को 34 वोट मिले. तैलिक समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि समाज में हो रहे कुरीतियां एवं समाज के लोगों के उत्थान के लिए वे जोर शोर से काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें :JAC: मध्यमा, मदरसा व इंटर की मार्कशीट में सुधार कराने का अंतिम मौका

इस जीत पर उनको बीजेपी महामंत्री सुनील साहू, जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शीला देवी, अजय साहू, चंद्रिका साहू, संजय साहू, लाल किशोर साहू, विनोद साव, गोवर्धन साव, अशोक साव, नारायण साव, श्याम किशोर साहू एवं सभी उपस्थित साहू समाज के लोगों ने बधाई दी.

परमानन्द बने बरकट्ठा प्रखंड प्रभारी

इधर, बरकट्ठा अनुमंडल पत्रकार एकता मंच की बरकट्ठा प्रखंड इकाई की एक बैठक सूर्यकुंड होटल बरकट्ठा में हुई. अध्यक्षता कृष्णा प्रजापति और संचालन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया. मुख्य अतिथि व मुख्य सरंक्षक डॉ0 अनिल कुमार व आईपी भारती मौके पर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :Uttarakhand Glacier Burst: अब तक तीन शव मिले, सौ से अधिक लोग लापता, पीएम मोदी ने की सीएम से बात

Related Articles

Back to top button