
New delhi : चेपक टेस्ट में इंग्लैंड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद पहली पारी में भारत की हालत खास्ता हो चली है. एक के बाद एक चार टॉप आर्डर बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके हैं. आउट होने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे शामिल है. पीच पर चेतेश्वर पुजारा व रिषभ पंत हैं. भारत के 100 रन बने हैं. इसमें पुजारा का 35 रनों का योगदान है.
आज मुकाबले का तीसरा दिन है. इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 555 रनों से आज बल्लेबाजी की शुरूआत की थी. इंग्लैंड की पहली पारी 578 रनों पर खत्म हुई. बुमराह व अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए. पहली पारी सबसे बड़ा आकर्षण इंग्लिश कप्तान जो रूट का दोहरा शतक रहा. रूट सौंवा टेस्ट खेल रहा है.
इसे भी पढ़ेंःJSACS निदेशक राजीव रंजन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, दो सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा. वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर विकेट के पीछे वह 6 रन पर जोस बटलर को कैच दे बैठे. इसके बाद आर्चर ने टीम के दूसरे ओपनर शुभमन गिल को 29 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन के हाथों कैच करवाया. डॉम बेस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को ओली पोप के हाथों 11 रन पर कैच करवाया. इसके बाद चौथा झटका उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा. महज एक रन बनाकर पैवेलियन लौटे.




