
Kathmandu : चीन ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की पहली खेप भेजी तथा उसके अधिकारियों ने शनिवार को यहां कहा कि नेपाल को अनुदान के तौर पर टीकों की 5,00,000 खुराकें भेजी जायेंगी. नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ग्यावली के साथ शुक्रवार शाम को फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि टीका सहयोग में चीन नेपाल को प्राथमिकता देगा.
इसे भी पढ़ें :सिमडेगा : एनडीआरएफ की टीम ने डैम में कूदे सौरभ का शव निकाला, पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा
1,50,000 लोग लाभान्वित होंगे
काठमांडू में चीन के दूतावास की ओर से हाल में कहा गया था कि चीन नेपाल को टीकों की 300,000 खुराकें देगा जिससे नेपाल के 1,50,000 लोग लाभान्वित हो सकते हैं. ‘माए रिपब्लिका’ पोर्टल के मुताबिक दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में चीन ने नेपाल को 500,000 खुराकें देने का फैसला किया. चीन के इस फैसले को बीजिंग की टीका कूटनीति के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि 22 जनवरी को भारत ने नेपाल को कोविड-19 की दस लाख खुराकें भेंट की थीं.




